लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर बेचने वाले इकबाल कबाड़ी के घर पर छापा
मेरठ: आज दिनांक 16 नवंबर को लग्जरी गाडीयों की चोरी कर इंजन व चैसिस नम्बर बदल कर राज्य के कई शहरो मे बेचने वाले हाजी इकबाल कबाडी के घर एवं गोदाम पर छापा मारकर पाँच गाड़ियाँ एवम 51 विभिन्न गाडीयो के इंजन एवं 20 वाहनो के चैसिस एवं 30 एसीएम व अन्य गाडीयों के कटे हुये पार्टस् को पुलिस द्वारा कब्जा लिया गया, जिनकी विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जाँच करायी गयी तो पाया कि इनोवा कार रंग सफेद , महिन्द्रा थार रंग सफेद, हुन्डई आई-10 कार रंग सफेद, महिन्द्रा थार, बुलैरो रंग सफेद के चेसिस नं0 या तो घिसे हुए है या फिर चेसिस नं0 को घिसकर नया चेसिंस नं0 अंकित किया गया है। जाँच से तथ्यो की पुष्टि के पश्चात हाजी इकबाल पुत्र मो0 उमर, अफजाल, अबरार, इमरान पुत्रगण इकबाल नि0 पटेलनगर थाना देहलीगेट मेरठ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी।