मेरठ मे केजरगंज पुलिस चौकी पर 4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
मेरठ: जनपद मेरठ और आसपास के जनपदो में कोरोना वायरस के मामलो ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सर्दी के बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐेसे में सबको सावधानी रखने की बेहद जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए आमजन भी कहीं ना कहीं उतना ही जिम्मेदार है जितना के शासन और प्रशासन लोग ना तो मास्क लगाने को तैयार है और ना ही उचित दूरी बनाये रखने को तैयार है और इसी चूक ने शहर मे कोरोना वायरस का भयावह रूप दिखाया है। पुलिस द्वारा मास्क पर चालान भी किये जा रहे है लेकिन फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है, जिस तरह से लोग संक्रमण का शिकार होते जा रहे है अगर जल्द ही कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस कदम नही उठाये गये तो स्थिति ओर भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी। जैसा की स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के विभिन्न थानो मे पुलिसकर्मियों की कोरोना जाँच के लिए सैंपल ले चुकी है वही अब उनमे से कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। कुछ इसी तरह का वाक्य आज शनिवार की सुबह केसरगंज पुलिस चौकी पर देखा गया, जहाँ 4 पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से केसरगंज पुलिस चौकी पर ताला लगा हुआ है।
