सोतीगंज में पुलिस का छापा, दुकानदारो ने डाले सटर मालिक फरार, इंजन और गाड़ी के पार्ट्स बरामद
मेरठ: आज दिनाक 8 नवंबर को थाना सदर बाजार क्षेत्र के सोतीगंज में पुलिस ने छापा मारा और कई गाड़ियों के इंजन बरामद किए। पुलिस के छापे से सोतीगंज के कबाड़ियों और दुकानदारो में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सोतीगंज स्थित हाजी इकबाल के गोदाम पर छापा मारा। इससे आस पास के कबाड़ियों में दहशत का माहौल बन गया और कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। बताया जा रहा है की छापे के दौरान कई इंजन और गाड़ी के अलग अलग पार्ट्स बरामद किए गए है।