कक्षा 10 की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार
मेरठ: आज अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर मेरठ महानगर में कुछ यूँ हुआ की यहां एक दसवीं की छात्रा को एक दिन के लिये थानेदार बनाया गया वह भी किसी ग्रामीण क्षेत्र के थाने का नहीं बल्कि सबसे पॉश इलाके के थाने ट्रांसपोर्ट नगर का। थाना टीपी नगर मेरठ में जसवंत राय इंटर कालेज मलियाना की कक्षा 10 की छात्रा रानी कुमारी एक दिन की थानेदार बनी और चार्ज लेते ही एक पीड़िता की समस्या का तत्काल निवारण किया गया। रानी आज बतौर थानेदार अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। आज अंतराष्ट्रीय दिवस के मौके पर थाना टीपी नगर के थानेदार विजय गुप्ता ने यह प्रयोग किया। उन्होंने दसवीं की छात्रा को एक दिन का थानेदार बनने का मौका दिया। इसके बाद रानी पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग पर निकली। जिसमें उन्होंने वाहन चालको को यातायात का पाठ पढाया। रानी ने लड़कियों को संदेश देते हुये कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझने पर ही बराबरी का हक मिलेगा। फिर चाहे वह यातायात नियम का पालन करना हो य अन्य मुद्दे। एक दिन की थानेदार बनी रानी ने कहा कि आज पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को समझना एक अनोखा अनुभव है। आज मैने छोटे छोटे मुद्दे देखे।

