शिव मंदिर ट्रस्ट की दुकानों पर कब्जा ट्रस्ट और लोगों ने थाने पर किया हंगामा
मेरठ: कल बुधवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर माधव पुरम मे एक मंदिर की पाँच दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए श्री शिव मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज के कुछ लोग और महिलाओ के साथ ब्रह्मपुरी थाने पर हंगामा कर दिया। भीड़ को देख कर थाना अध्यक्ष सुभाष अत्री पहले तो भड़क गये और सबको थाने से बाहर निकालने को बोलने लगे फिर बाद मे ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक मनी कुछ पदाधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष से मिले और पुरा मामला बताया उसके बाद थानाध्यक्ष ने कब्जा करने वाले लोगो को भी मौके पर थाने बुलवाया और दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद मामले में जांच का आश्वासन देते हुए उचित कार्यवाही करने को कहा। बताते चलें अंबेडकर नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थित कुछ दुकानों को वर्ष 1998 से मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा किराए पर दिया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक इन दुकानों का किराया तब पांच सौ रुपए प्रतिमाह था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से किरायेदारों ने दुकानों का किराया नहीं दिया है। इसी के साथ दुकानों पर काबिज किराएदार फर्जी रजिस्ट्री बनवाकर उसके जरिए इन दुकानों पर कब्जा करना चाहते है पदाधिकारियों का कहना है की कब्जा करने वाले अपराधी बदमाश किस्म के व्यक्ति है और पहले भी कई आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे चुके है।



