थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं एसओजी टीम मेरठ द्वारा एक हफ्ते से गुम युवक की हत्या का खुलासा
मेरठ: दिनांक 7 नवंबर को ग्राम दांतल निवासी हसीन उद्दीन पुत्र शहीद उद्दीन उम्र 26 वर्ष गायब हो गया था एवं उसके मोबाइल बंद आ रहे थे दिनांक 10 नवंबर को उसके परिजनों द्वारा थाना कंकरखेड़ा पर तहरीर दी तथा इस संबंध मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान 14 नवंबर को शक के आधार पर अभियुक्त सुलेमान पुत्र फिरोज उर्फ सूफी निवासी ग्राम दांतल थाना कंकरखेड़ा मेरठ को गिरफ्तार किया गया। सुलेमान द्वारा जुर्म इकबाल किया गया। गायब अभियुक्त हसीनउद्दीन का शव पावली खुर्द रेलवे स्टेशन के पास जंगल में झाड़ियों से बरामद किया गया। सुलेमान ने पूछताछ पर बताया की उसकी भांजी के संबंध मृतक हसीन उद्दीन से हो गए थे तथा हसीनउद्दीन की तीन लाख की कमेटी हमारे यहां डाली हुई थी जिसके पैसे हसीनउद्दीन मांग रहा था, पैसे के लालच एवं भांजी से संबंधों को लेकर सुलेमान ने अपने बहनोई इकबाल व भांजे शारिक पुत्र इकबाल अपने भाई उस्मान के साथ मिलकर धोखे से बुलाकर जंगल में चाकुओं से गोदकर हसीनउद्दीन की हत्या 7 नवंबर को ही कर दी तथा शव को झाड़ियों में छुपा दिया। सुलेमान की निशानदेही पर हसीनउद्दीन का शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।