पहले मुगलसराय थाने की अवैध वसूली की लिस्ट वायरल, अब वाराणसी में पुलिस चौकी की अवैध वसूली की लिस्ट ट्विटर पर वायरल
वाराणसी: अभी मुगलसराय थाने की अवैध वसूली की लिस्ट वायरल होने का मामला शान्त नही हुआ था की अब वराणसी से जुड़ा भी ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वाराणसी के लंका थाने की चितईपुर चौकी की प्रतिमाह की अवैध वसूली 24,500 रुपये है। अमिताभ ठाकुर ने जो ट्वीट किया है, उसके साथ एक सूची भी संलग्न की है। उसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि बीयर, देसी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ ही भांग के ठेके और गैस रिफलिंग का अवैध काम करने वाले प्रतिमाह कितना पैसा चितईपुर चौकी की पुलिस को देते है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ट्वीट की जानकारी मिलने पर एसएसपी अमित पाठक ने प्रकरण की जांच एसपी क्राइम को सौंप कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

