शॉपर्स स्टॉप अब मेरठ के पीवीएस मॉल में

 मेरठ। भारत के प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग ओमनीचैनल डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने मेरठ के पीवीएस मॉल में अपने नए स्टोर की शुरुआत की है। इस भव्य लॉन्च के साथ शॉपर्स स्टॉप मेरठ और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को खरीदारी के बेहतर और प्रीमियम अनुभव की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


इस नए शॉपर्स स्टॉप स्टोर के साथ मेरठ के ग्राहक एक ही स्थान पर कई विकल्पों का आनंद ले सकेंगे, जिसमें 500 से अधिक ब्रैंड्स की पेशकश, लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, सौंदर्य के शानदार अनुभव तथा घड़ियों, बैग्स और उपहारों की व्यापक रेंज शामिल है। खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाते हुए शॉपर्स स्टॉप ब्यूटी मेकओवर और पर्सनल शॉपर जैसी सेवाएँ भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त मशहूर शॉपर्स स्टॉप फर्स्ट सिटीज़न्स क्लब प्रोग्राम ग्राहकों की खरीदारी को और भी अधिक फायदेमंद बना देता है। वहीं, प्रीमियम ब्लैक कार्ड मेम्बरशिप प्रोग्राम, ग्राहकों को खरीदार के रूप में विशेष अधिकार, अनूठे कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण, एक साल की रिटर्न पॉलिसी और विभिन्न रोमांचक रिवॉर्ड्स प्रदान करता है। इस नवीनतम स्टोर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड कस्टमर केयर एसोसिएट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ कवींद्र मिश्रा ने कहा, "शॉपर्स स्टॉप पर हम देश भर में ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरठ और उत्तर प्रदेश हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार हैं। मेरठ में हमारे नए स्टोर की शुरुआत हमारे ग्राहकों को खरीदारी के बेहतर अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को आनंदमय और फायदेमंद खरीदारी के अनुभव प्रदान करने के साथ ही साथ सभी श्रेणियों में प्रीमियम ब्रैंड्स की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करके मेरठ का एक अभिन्न अंग बनना है। हम मेरठ और इसके आसपास के क्षेत्रों को इस स्टोर का लाभ पहुँचाने और उनकी यथासंभव सेवा करने के लिए तत्पर हैं।" भारत में फैशन और सौंदर्य की तेजी से बढ़ती माँगों को पूरा करने के उद्देश्य से शॉपर्स स्टॉप ने खुद को निरंतर रूप से विकसित किया है। शॉपर्स स्टॉप विभिन्न श्रेणियों में, 500 से अधिक इंटरनेशनल, नेशनल और एक्सक्लूसिव ब्रैंड्स की पेशकश करता है, जिससे ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार सर्वोत्तम लुक का चयन करने की अनुमति मिलती है। मेरठ स्थित नवीनतम शॉपर्स स्टॉप जाने-माने नेशनल और इंटरनेशनल फैशन ब्रैंड्स का व्यापक चयन प्रदान करता है।


इस स्टोर में मेरठ के प्रत्येक ग्राहक की पसंद के अनुरूप कुछ न कुछ है, यानि ग्राहक प्रसिद्ध फैशन और सौंदर्य ब्रैंड्स के विस्तृत विकल्प में से अपनी पसंद का लाभ ले सकते हैं, जिनमें रेयर रैबिट, लेवीज़, गैप, अमेरिकन ईगल, मैडम, ओनली, जैक एंड जॉन्स, लॉरियल, मिनिमलिस्ट, कॉस्क्स, क्लेयर्स और कई अन्य जैसे प्रसिद्ध लेबल्स शामिल हैं। लंबे समय तक बनी रहने वाली फ्रेगरेंस के लिए इस्से मियाके, मार्क जैकब्स, प्रादा, वर्साचे, कोच, क्लो, फुरला, वाईएसएल जैसी लक्जरी फ्रेगरेंस ब्रैंड्स का चयन कर सकते हैं। अपने प्रीमियम लुक को पूरा करने के लिए अरमानी एक्सचेंज, डीज़ल, कैसियो, फॉसिल, केनेथ कोल, गैस, पुलिस, टॉमी हिलफिगर, एस्प्रिट और एफसीयूके आदि जैसी घड़ी और आईवियर ब्रैंड्स का चयन कर सकते हैं। आपके नन्हें फैशनिस्ट्स के लिए खरीदारी हेतु भी इस स्टोर में ढेरों विकल्प शामिल हैं, जैसे- रफ, पेपरमिंट और यूसीबी आदि। कुल मिलाकर, मेरठ में शॉपर्स स्टॉप सभी अवसरों के लिए आपके संपूर्ण लुक की खरीदारी हेतु एक आदर्श स्थान है।



Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।