आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुयी शासन के 37 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक
आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुयी शासन के 37 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक
लक्ष्य के अनुरूप योजनाओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढग से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना करें सुनिश्चित-आयुक्त
सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ में शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुये पात्रों को दिलाये लाभ-सेल्वा कुमारी जे0
आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतो का कराये शत-प्रतिशत निस्तारण, झोलाछाप डाक्टरो एवं अवैध नर्सिंग होम के विरूद्ध चलाये अभियान-आयुक्त
मेरठ (सू0वि0) 17.10.2022
आज आयुक्त कार्यालय सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमार जे0 की अध्यक्षता में शासन के 37 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश देते हुये समस्त विभागो को निर्देशित किया गया कि दिये गये लक्ष्य के अनुरूप योजनाओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढग से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे। निर्माणाधीन परियोजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुये पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ के संबंध में संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि ऐसी परियोजनाओ का मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकार्पण कराया जाये। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ में शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुये पात्रों को लाभ दिलाया जाये। विभागीय अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर लें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की स्थिति में जिम्मेदारी तय करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
आयुक्त ने विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने विभाग की समीक्षा कर आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतो का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें तथा अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक प्राप्त करे। उन्होने चिकित्सा विभाग के मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि झोलाछाप डाक्टरो एवं अवैध नर्सिंग होम के विरूद्ध अभियान चलाया जाये, प्रसुताओ को प्रसव के उपरांत घर तक एम्बुलेन्स द्वारा पहुंचाया जाना भी सुनिश्चित कराये। आयुष्मान गोल्डन कार्ड में शत-प्रतिशत प्रगति लायी जायें। उन्होने कहा कि ये सभी कार्य धरातल स्तर पर भी दिखायी देने चाहिए।
आयुक्त द्वारा गन्ना विभाग के मंडलीय अधिकारियों से बकाया गन्ना भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा चीनी मिलो के अंतर्गत आने वाली सडको की मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया एवं पीडब्लूडी विभाग के मंडलीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि गड्डा मुक्त अभियान के तहत सडको को शत-प्रतिशत गडड्ा मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
जनपद में रिक्त राशन की दुकानो के संबंध में आयुक्त द्वारा जिला पूर्ति विभाग के मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रिक्त दुकानो का व्यवस्थापन करना सुनिश्चित किया जाये। विवाह पंजीकरण के संबंध में आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विवाहित जोडो का विवाह पंजीकरण अवश्य कराये।
उन्होने सहकारिता विभाग के गोदाम निर्माण, सहकारी देयो एवं एनपीए वसूली की जानकारी प्राप्त की तथा इसके अतिरिक्त पीएम श्रम योगी मानधन योजना, ईज आफ डूईंग, मुख्यमंत्री स्वः रोजगार योजना, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, कौशल विकास मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना तथा ऋण वितरण आदि योजनाओ की समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर आयुक्त मेरठ चैत्रा वी0, जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा, सीडीओ मेरठ शशांक चैधरी, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन, सभी जिलो के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।





