जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की विभिन्न व्यवस्थाओ हेतु नामित प्रभारी अधिकारियों की बैठक अधिकारी आवंटित किये गये कार्यों को व्यक्तिगत रूचि लेकर संपादन करना करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी







 

           

 आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की विभिन्न व्यवस्थाओ हेतु नामित प्रभारी अधिकारियों की बैठक आहूत की गयी। आगामी नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन संबंधी समस्त व्यवस्थाओ के क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए कार्मिको की डयूटी चार्ट, परिवहन व्यवस्था, काउंटिंग स्थलो का निरीक्षण, वीडियोग्राफी, कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन, कानून शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्र व्यवस्था सहित समस्त बिन्दुओ पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुये दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी अभी से निकाय चुनाव के संबंध में चुनाव पूर्व तैयारी किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि समस्त एसडीएम, एसीएम चुनाव बूथ, काउंटिंग स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओ का अभी से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही कर लें। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ से संबंधित की जा रही कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुये लगातार उसकी माॅनीटरिंग करें तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत बीएलओ को आवश्यक निर्देश देकर कार्यों को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करे तथा यह भी कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा अन्य नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम से संबंधित की जा रही कार्यवाही के लिए राजनीतिक दलो के साथ समन्वय बनाते हुये उन्हें आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराते रहे। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे है उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये। उन्होने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी आवंटित किये गये कार्यों को व्यक्तिगत रूचि लेकर अपने-अपने कार्यों का संपादन सुनिश्चित करेंगे। 


 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।