गैंगस्टर गोगी की हत्या, पुलिस ने दोनों हमलावराें को भी किया ढेर
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर फिल्मी स्टाइल में गैंगवार हुआ‚ जिसमें हमलावरों ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के जवानों ने गोली चलाने वाले दोनों हमलावरों को भी मार गिराया है हमलावरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मोस्ट वांटेड अपराधी जितेंद्र उर्फ गोगी को पेशी के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में लाया जा रहा था। कोर्ट के बाहर घात लगाए हुए बैठे दोनों बदमाशों ने अचानक गोगी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया पुलिस की फायरिंग में हमला करने वाले दोनों बदमाश भी मारे गए हैं। कोर्ट में हुए शूटआउट में तीन लोगों की मौत हुई है‚ जिनमें एक जितेंद्र उर्फ गोगी एवं गोली चलाने वाले दोनों हमलावर शामिल हैं। गोलीबारी के दौरान मची भगदड़ में एक महिला वकील के घायल होने की भी खबर है वकील की ड्रेस पहन कर आए थे बदमाश!


