मुंह बोले भाई ने बहन और जीजा की गला रेतकर हत्या कर मौके से फरार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन खुशहाल कॉलोनी में सोमवार देर रात मुँह बोले भाई ने अपनी बहन और जीजा की मासूम भांजी के सामने गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।पति पत्नी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने डरी सहमी मासूम से घटना की जानकारी ली और दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।लोगो ने बताया कि मृतक आबाद मुर्गी सप्लाई का काम करता था और उसने जावेदा उसकी दूसरी पत्नी थी आबाद की पहली पत्नी की मौत छह साल पहले हो गई थी जिसके बाद आबाद ने जावेदा से दूसरा निकाह किया था। मासूम बच्ची सानिया ने बताया कि सोमवार शाम को उनका मामू समीर जावेदा का मुंह बोला भाई उनके घर आया था रात को समीर आबाद के पास सो गया था और जावेदा अपने बच्चों के साथ सो गई तभी देर रात समीर ने छुरे से आबाद का गला काटकर उसकी हत्या कर दी शोर सुनकर जैसे ही जावेदा आबाद को बचाने के आई तो समीर ने जावेदा की भी गला रेतकर मासूम सानिया की आंखों के सामने उंसके मां बाप की हत्याकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी समीर की तलाश मैं जुटी है


