लूट करने के इरादे से की गयी थी ई-रिक्शा चालक दोनों मामूस बच्चों की हत्या
दिनांक 29.08.2021 को वादी जाने आलम पुत्र अब्दुल रहीम खां नि0 कस्बा शाहजहाँपुर थाना किठौर मेरठ, के द्वारा उसके अपने पुत्र सादिक व सादिक के दोस्त अमन के अपहरण के सम्बन्ध में थाना किठौर पर मु0अ0सं0 370/21 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया । दिनांक 29.08.2021 को ही प्रात: सूचना मिली कि दोनों बच्चों के शव जंगल ग्राम फतेहपुर में आम के बाग में मिले हैं, मौके पर थाना किठौर पुलिस बल, डाग सक्वायड, सर्विलांस टीम व पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुँचे थे घटना के अनुक्रम में आज दिनांक 09.09.2021 को थाना किठौर पुलिस व सर्विलांस टीम मेरठ द्वारा संयुक्त आप्रेशन में घटना का सफल अनावरण करते हुए दोनों मासूम बच्चों के कातिल 1. जाहिद पुत्र हसनैन निवासी ग्राम नित्यानन्दपुर (मीतापुर) थाना किठौर मेरठ 2. शौकीन पुत्र शहादत निवासी पिपलौती थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0 जाहिद पुत्र हसनैन नि0 ग्राम नित्यानन्दपुर (मीतापुर) थाना किठौर मेरठ ने दिनांक 28.08.2021 को ई-रिक्शा चालक दोनों मामूस बच्चों की हत्या, लूट करने के इरादे से की गयी थी तथा फतेहपुर नारायण के जंगल में दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर शवों को आम के बाग में फेंक दिया था तथा ई-रिक्शा लूट ली थी । लूटी गयी ई-रिक्शा को अभियुक्त जाहिद पुत्र हसनैन उपरोक्त द्वारा अपने साथी शौकीन पुत्र शहादत निवासी पिपलौती थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को घटना में बारे में बताकर लूटी गयी ई-रिक्शा को बैचने के लिए एडवांस में 50 हजार रू0 प्राप्त किये गये थे । आज दिनांक 09.09.2021 को थाना किठौर पुलिस टीम व सर्विलांस टीम ने साझा आपरेशन में गिरफ्तार किये गये जिनके कब्जे से लूटी गयी ई-रिक्शा व आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ ।
