पिकअप और टैंकर की जोरदार टक्कर से दो लोगो की मौके पर मौत
मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किला-किठौर मार्ग पर गुरुवार शाम को बड़ागांव के निकट पशुओं से लदी पिकअप गाड़ी और शीरे से भरे टैंकर की जोरदार भिड़त हो गई। जिसमे दो लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार को भेजा। उधर पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया जानकारी के मुताबिक फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीना निवासी पशु व्यापारी महावीर पुत्र प्रेमचंद अपने दो पुत्रों महेश व रितेश के साथ गांव सनोता निवासी नसीम की पिकअप से अठसैनी पशु पैंठ से दो भैस लेकर अपने गांव गढ़ीना लौट रहे थे। इसी दौरान किला-किठौर मार्ग पर बड़ागांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ़्तार शीरे से भरे टैंकर ने पिकअप में टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस जोरदार भिड़ंत मे पांच लोग समेत दो पशु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को उपचार को भेजा। जहा गढ़ीना निवासी महावीर पुत्र खेमचंद तथा सनोता निवासी नसीम उर्फ पंचा पुत्र जाकिर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर छोड़ मौके से फरार हो गया। इस मामले में किला थाने के एसआई मोहसिन अहमद ने बताया कि हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी है। बाकी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
