दिनांक 26.09.2020 थाना खरखौदा पुलिस से मुठभेड के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार ,
दिनांक 26.09.2020 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश एवम श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी किठौर महोदय के नेतृत्व मे थाना खरखौदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू दबिश टीमो का नेतृत्व करके दबिशे आयोजित की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि दो अलग अलग मोटर साईकिलों पर चार संदिग्ध व्यक्ति बधौली चन्दपुरा पक्का रोड पर बमनपुरा तिराहे पर खड़े है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है । इस सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचकर दो मोटर साईकिलों पर खड़े चार व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर चारों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये , जिससे पुलिस पार्टी बाल बाल बची और अवसर का लाभ उठाकर एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश भागने में सफल रहे व दो बदमाशों को अदम्य साहस का परिचय देकर समय 18.30 बजे अवैध असलाह व कारतूसों एवं उक्त अभियोग से सम्बन्धित लूटे गये माल सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त घटना का इकबाल करते हुए घटना में सम्मिलित दो अन्य अपराधियों के नाम भी बताये गये ।