विधायक सोमेन्द्र तोमर ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत किया वृक्षारोपण
धरा को हरा भरा रखना का लिया गया संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने मलियाना मण्डल के ध्यानचन्द नगर व रिठानी मण्डल के रिठानी में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इसके उपरान्त धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को 70 वर्ष के हो गये है अगर हम उनके जीवन और उनकी यात्रा को देखे तो सेवा उनके जीवन का प्रमुख बिन्दु रहा है। उनके जीवन लोगों और देश की सेवा में समर्पित रहा है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष हर्षपाल, भाजपा मेरठ महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, मंत्री ममता मित्तल, मलियाना मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, मलियाना मण्डल प्रभारी शिप्रा रस्तौगी, रिठानी मण्डल अध्यक्ष प्रेमचन्द पाल, महामंत्री अमरीश कोरी, पार्षद राजकुमार मांगलिक, हीरा लाल, विजय विश्वकर्मा, अशोक राणा, रिठानी व्यापार संध अध्यक्ष सुनील वर्मा, पूनम शर्मा, चीनू शर्मा, रेनू चैधरी, अमरदीप ओझा, बिजेन्द्र पाल, मोदी पाल, मनु पाल, सुधीर गुर्जर, राजवीर पाल आदि मौजूद रहे।