मेरठ शारदा रोड पर दिनदहाड़े महिला से चेन लूटी
मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र मैं आज दिनांक 17.9.2020 को शारदा रोड़ पर हुई चैन लूट की घटना का मात्र 2.30 घंटे मे अनावरण करते हुए 02 शातिर लुटेरे / चैन स्नैचर गिरफ्तार कर कब्जे से नाजायज असलाह व लूटा गया माल बरामद किया गया। दिनांक 17.09.2020 को समय 17.30 बजे श्रीमती मोना पत्नी सचिन निवासी म0न0 152 चौक मौहल्ला थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ से शारदा रोड पर शिवक्लिनिक के पास 02 बदमाशो द्वारा सोने की चैन व लाकेट की लूट की गई जिसके सम्बन्ध मे थाना ब्रहमपुरी मेरठ पर मु0अ0स0 650/20 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की तलाश आरम्भ कर दी गई।
दिनांक 17-09-2020 की रात्रि समय 19.00 बजे थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा शारदा रोड पर एक अभि0 शाहजेब पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला ढबाई नगर थाना नौचंदी जिला मेरठ को गिरफ्तार किया जिसका साथी सफदर पुत्र हसन मियाँ मौके से फरार हो गया । दौराने गश्त बिजली बम्बा बाईपास से नूरनगर जाने वाले रास्ते पर हाइनैस पब्लिक स्कूल के पास एक बदमाश की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही मे बदमाश सफदर पुत्र हसन मियाँ निवासी गली न0 14 म0न0 445 मौहल्ला ढबाई नगर थाना नौचंदी जिला मेरठ घायल हो गया । जिसे मुठभेढ के उपरान्त समय 22.20 बजे गिरफ्तार किया गया । अभि0 सफदर शातिर किस्म का लूटेरा/चैन स्नैचर अपराधी है जो पहले भी लूट की कई वारदात कर चुका है।