नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला
मेरठ के ब्रह्मपुरी में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने छात्रा के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान छात्रा के भाई सहित परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित परिवार मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है।ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में पड़ोस के रहने वाले दबंग नाबालिग छात्रा के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। दबंगों के डर से छात्र की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिवार ने बताया कि 2 दिन पूर्व दबंगों ने छत पर मौजूद छात्र के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जब दबंगों का छात्रा के परिवार के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने छात्रा के भाइयों पर ईटों से जानलेवा हमला बोल दिया।आरोपी दबंगों के हमले में छात्रा के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। और पीड़ित परिवार ने आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी।
