गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी सरूरपुर पुलिस नही कर रही अभियुक्तों की गिरफ्तारी
मेरठ थाना सरूरपुर का है मुकदमा अपराध संख्या 239 /2023 दर्ज हुआ है वादी ने पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ जोन मेरठ को शिकायती पत्र देकर बताया है पार्थी ने एक मुकदमा सरूरपुर थाने में धारा 307,395 आईपीसी में दर्ज कराया है उक्त मामले में पीड़ित का भाई आज भी आई सी यू में भर्ती है लेकिन थाना सरूरपुर पुलिस किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर रही है पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ जोन ने एसएसपी मेरठ को कार्यवाही के आदेश जारी किए है