जिलाधिकारी ने किया धन सिंह चैक कमिश्नरी चैराहा पुलिस लाईन का निरीक्षण
मेरठ जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा शहीद क्रांतिकारी धन सिंह चौक , कमिश्नरी चैराहा, पुलिस लाईन आदि का भ्रमण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा धन सिंह चौक का त्वरित गति से सौन्दर्यीकरण कराये जाने एवं आसपास साफ-सफाई, पेटिंग विधुत व्यवस्था ठीक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कमिश्नरी चौराहा का भी निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।









