कनोहर लाल डिग्री कॉलेज मे योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश, शासन द्वारा टेबलेट एवं मोबाइल फोन वितरण किए
आज दिनांक 18 मई, 2022 को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में सत्र 2021-22 में प्रवेशित कक्षा बी. ए. तृतीय वर्ष, बी.कॉम. तृतीय वर्ष, एम. ए. तथा एम. कॉम. अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्राओं को , मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश, शासन द्वारा टेबलेट एवं मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश, मुख्य अतिथि, श्रीमती मधु वाजपेई, पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, ललित कला विभाग, मेरठ कॉलेज, मेरठ विशिष्ट अतिथि एवं कनोहर लाल ट्रस्ट के सचिव, इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता जी अध्यक्ष पद पर सुशोभित रहे।* कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की *प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी एवं अतिथि गण द्वारा द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई जी द्वारा समस्त छात्राओं को टेबलेट एवं मोबाइल फोन का वितरण किया गया। टेबलेट एवं मोबाइल फोन पाकर समस्त छात्राएं बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखीं। इस अवसर पर समस्त छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी ने कहा कि सभी छात्राएं समय एवं तकनीक का समुचित उपयोग करें। शासन द्वारा प्रदत्त टेबलेट एवं मोबाइल का शिक्षा के लिए समुचित उपयोग करके अपने जीवन को सही दिशा प्रदान करें। साथ ही उन्होंने समस्त छात्राओं को महाविद्यालय के ऑनलाइन ऐप ऐड निरवाना एवं एस. एस. एस. को डाउनलोड करके उससे जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया । डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेई ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त बेटियां मोबाइल एवं टेबलेट का सदुपयोग कर जीवन में उन्नति करें।टेबलेट एवं मोबाइल फोन पाकर समस्त छात्राएं बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखीं। छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अब वह अपनी शिक्षा पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सिद्धि गुप्ता, हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के मयंक वत्स, दीपक राठी, संजीव माहेश्वरी, उमेश शर्मा, राजकुमार त्यागी एवं समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। शासन द्वारा प्रदत्त टेबलेट एवं मोबाइल वितरण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी विनीता पुंडीर (अर्थशास्त्र विभाग) एवं पूजा राय (समाजशास्त्र विभाग) रही।



