भारतीय कुराश टीम का एशियन खेल के लिए चयन पूणे में होगा- भावना शर्मा रेफरी के रूप में आमन्त्रित

 कुराश  के 19 वें एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित होने जा रहा है,  इसके लिए भारतीय कुराश टीम का  चयन 7 और 8 मई को शिवाजी छत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पूणे ( महाराष्ट्र ) में किया जा रहा है.

  कुराश खेल 2007 से ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ( OCA ) द्वारा मान्यता प्राप्त है और अब कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) भारतीय ओलंपिक संघ का हिस्सा है। केएआई 19 वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुराश टीम के ओपन सलेक्शन ट्रायल का आयोजन कर रहा है,

  जिसमे महाराष्ट्र के पूणे में  7 और 8 मई 2022 को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्री जगदीश टाइटलर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रथम उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के व्दारा 8 मई 2022 को सुबह 10.00 बजे  किया जायेगा। इसमें पुरुष वर्ग का (4 श्रेणियों) और महिला वर्ग का (3 श्रेणियों) के लिए चयन  किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम 3 स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए किया जाएगा। ट्रायल की सूची से ही भारतीय कुराश टीम के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।  

2018 में जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में, भारतीय कुराश टीम ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।  इस सम्बन्ध में केएआई के अध्यक्ष श्री रमेश पोपली से प्राप्त जानकारी के आधार पर कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सचिव और के एल इंटरनेशनल स्कूल में शारीरिक शिक्षक भावना शर्मा ने बताया कि सभी राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश के कुराश के खिलाडी ट्रायल में भाग लेने तथा भारतीय कुराश टीम में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं। केएआई के अध्यक्ष श्री रमेश पोपली के अनुसार चयन ट्रायल की व्यवस्था प्रगति पर है भारतीय कुराश टीम के चयन के लिए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय निर्णायको को मुकाबलों के रेफरी के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री राजन वर्गीस, प्रथम उपाध्यक्ष और केएआई के तकनीकी निदेशक को चयन ट्रायल के लिए टूर्नामेंट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। तथा कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा को इस चयन प्रक्रिया में रेफरी के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इस अवसर पर  ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सोमेन्द्र तोमर, कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र वीर चिकारा, के एल इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन श्री तेजेंदर खुराना, प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर, आदि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन और भावना शर्मा के चयन के लिए शुभकामनाएँ और बधाई दी।




Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।