फर्जी मार्कशीट बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार,
दिनाँक 26.2.2021 को थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र मऊखास में समयपुर मोड से फर्जी मार्कशीट वनाने वाले दो युवको को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से तैयार फर्जी मार्कशीट बरामद की गयी । पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने कम्प्यूटर सिस्टम पर मार्कशीटो को फर्जी तरीके से नाम बदलकर दूसरी मार्कशीट तैयार कर 15-20 हजार रुपये में बेचते है । अभियुक्तगण की निशादेही पर फर्जी मार्कशीट तैयार करने के उपकरण कम्प्यूटर, प्रिंटर, बनी अधबनी मार्कशीटें बरामद की गयी । अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
