मेरठ मे समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुलिस के साथ हुई झड़प
मेरठ: शहर में समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई है विपक्षी पार्टी के नेता किसान आंदोलन के समर्थन में जगह जगह धरने दे रहे है देश के तमाम हिस्सों में लगातार कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन देखा जा रहा है इसी बीच बीते सोमवार को भी पुलिस ने शहर के कई सपा नेताओं को हिरासत मे लिया है जिसमे मुस्तक सैफी, ओमप्रकाश महानामा, इमरान खान, रहीस कुरैशी नी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार हुए नेता पण्डित हरि प्रकाश शर्मा (मेरठ कैंट विधानसभा) का कहना है की हम लोग देश के किसानों के साथ खड़े है और हम डरने वाले नही है और ये संघर्ष आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
बता दें किसान 26 नवंबर से दिल्ली बार्डर पर तीन कृषि कानूनों को विरोध कर रहे हैं जिसके समर्थन में तमाम विपक्षी पार्टियां लगातार धरने प्रदर्शन कर रही हैं
।

