पुलिस द्वारा मुठभेड में झपट मारी करने वाला लुटेरा गिरफ्तार
मेरठ: बीते बुधवार को मुण्डाली थाने की स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की अपाचे पर दो व्यक्ति मेरठ की तरफ से सिसौली के पास आते दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा भी जवाबी फायर किया गया। जिसमें जागृति डिग्री कॉलेज रोड पर मेरठ गढ रोड से 150 मीटर अन्दर एक बदमाश मोटर साईकिल सहित गिरा हुआ मिला। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। समय करीब रात के 11 बजे घायल अभियुक्त खालिद पुत्र शरीफ निवासी गली नम्बर 12 श्याम नगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिन्दा कारतूस तथा बीती दिनाँक 6 दिसंबर की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल नं0 यूपी 15 सीएक्स 4973 बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनाँक 6 दिसंबर को गढ रोड पर मधुर मिलन मण्डप के सामने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला से कुण्डल छीन लिये थे एवं फरार हो गये थे। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जो अपने साथियो के साथ मिलकर लूट व झपट मारी की घटना को करता है । अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ एवं फरार अभियुक्त के विषय में जानकारी नियमानुसार की जायेगी।
