पुलिस मुठभेड के दौरान पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
मेरठ: शहर मे पुलिस द्वारा ईनामी बदमाशो, चोरो और लुटेरो की धर पकड़ के लिए चलाये गये अभियान के तहत थाना रोहटा पुलिस द्वारा आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर पच्चीस हजार का अभियुक्त शोभित उर्फ दीपक पुत्र जयकुमार निवासी पट्टी अहीरान कस्बा व थाना खेकडा जनपद बागपत को पुलिस ने मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया। जिसमें अभियुक्त के पैर मे गोली लगी है। अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर के, एक चोरी की मोटरसाईकिल हीरो स्पेलन्डर प्रो नं0 UP17K 0733 है। बदमाश शोभित उर्फ दीपक थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत से पच्चीस हजार रूपये का ईनाम घोषित था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पाताल में भर्ती करा दिया गया है और आवश्यक पुलिस कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
