सपा कार्यकर्ताओ ने डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के संबंध मे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा
मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद दल और समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर मेरठ ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमे डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा हो रही दामों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री पर निशाना साधते हुए चेतवानी भी दी की सरकार तत्काल प्रभाव से रसोई गैस और डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस लेकर देश हित में सकारात्मक कदम उठाकर देश की जनता पर एहसान फरमाएंगे अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक गरीब मजदूर किसानों की परेशानियों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की होगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी आरोप लगाया की ये सब सडयंत्र अडानी, अंबानी, टाटा, बिरला समूह को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
