फर्जी ट्रस्ट बनाकर धर्मशाला को साढ़े बारह लाख रुपये मे दिया किराये पर, अब किरायेदार करता है अवैध वसूली
मेरठ: बीते गुरुवार को गांधीनगर सूरज कुण्ड रोड स्थित कैलाश शिव मंदिर ट्रस्ट में हो रहे भ्रष्टाचार अवैध वसूली और अवैध कब्जे से संबंधित शिक्षकों सहित शिकायत को लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया जिसमें शिकायतकर्ता एडवोकेट सुमित शर्मा के द्वारा शिकायत की गई और मंदिर की समिति कैलाश शिव मंदिर ट्रस्ट में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एसएसपी से साक्ष्य की जांच कर ने का आदेश देने के लिए अनुग्रह किया। शिकायतकर्ता का कहना है की मेरे घर के पास कैलाश शिव मंदिर ट्रस्ट, गांधीनगर सूरज कुण्ड रोड मेरठ मे एक धर्मशाला स्थित है। जोकि एक ट्रस्ट की देखरेख मे संचालित की जाती थी। उक्त ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की मृत्यु होने के कारण व ट्रस्ट की नियमित बैठक न होने के कारण ट्रस्ट का नवीनीकरण नहीं हो सका, और इस बात का फायदा उठाकर धर्मशाला की सम्पत्ति को हडपने की नियत से नरेन्द्र नाथ शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा, अम्बरीश मांगलिक पुत्र मूलचन्द, नवीन बसंल पुत्र ब्रजभूषण बसंल, राजकुमार गुप्ता पुत्र मूलचन्द, सुनील गोयल पुत्र राजेश्वर प्रसाद, आशीष बसंल पुत्र अशोक बंसल, दया शर्मा पत्नी रामकिशन, अमित शर्मा पुत्र सुरेन्द्र दत्त, ललित मोहन शर्मा पुत्र नामालूम, वीरेन्द्र शर्मा पुत्र नामालूम, सुरेन्द्र सिंह पुत्र दफादार सिंह ने आपस में साज करके एक फर्जी ट्रस्ट बनाई और धर्मशाला को 5 वर्षों के लिये अंकन 12,50,000/- रूपये लेकर नमन अग्रवाल पुत्र नवीन अग्रवाल निवासी 733/6, जागृति विहार थाना मैडिकल, जिला मेरठ को देकर एक 100 रूपये के स्टाम्प पेपर पर किरायानामा लिखकर दिया जिसके आधार पर नमन अग्रवाल द्वारा धर्मशाला में गैर कानूनी रूप से अपना टैन्ट का व्यवसाय करना शुरू कर दिया धर्मशाला मे होने वाले आयोजनों में जबरदस्ती मैसर्स एन.एन.इवेन्ट के टेन्ट के सामान को लगाने के लिए बाध्य किया जाने लगा। फर्जी ट्रस्ट के सदस्यो व नमन अग्रवाल एवं मैसर्स एन.एन.इवेन्ट के सदस्यों के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जिससे स्थानीय व्यक्तियों को उक्त लोगो के उत्पीडन का शिकार होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के कई बार विरोध करने पर भी सभी लोग धर्मशाला में अपना कब्जा जमाये बैठे है तथा फर्जी बिल बुक छपवाकर अवैध वसूली कर रहे है। जिस कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा क्षेत्र में कभी भी कोई भी संगीन वारदात घटित होने का अंदेशा बना हुआ है क्योंकि धर्मशाला पर कब्जा जमाने वाले व्यक्ति सरकश किस्म के व्यक्ति है जोकि कभी भी कोई भी वारदात घटित कर सकते है। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष चौरसिया, एडवोकेट विपिन शर्मा, एडवोकेट संजीव शर्मा, एडवोकेट अमित कुमार, एडवोकेट गौरव गोयल और भी भारी संख्या मे लोग एसएसपी कार्यालय पर मौजूद रहे।
