पुलिस द्वारा गाडियो के इंजन, नम्बर बदलकर खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सेंट्रो कार बरामद
मेरठ: दिनांक 4 दिसंबर को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विशाल कार केयर सेन्टर पक्का तालाब मोड कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ से 1.आमीन पुत्र स्व0 श्री महबूब, 2.अरशद कुरैशी पुत्र अब्दुल हमीद कुरैशी, 3. साबिज कुरैशी पुत्र नईम कुरैशी, 4. तोहिद कुरैशी पुत्र तौफीक कुरैशी, 5.जान मौहम्मद अंसारी पुत्र रमजान अंसारी, 6.मैहराज अली पुत्र अलीमुददीन, 7.इकराम कुरैशी पुत्र हमीद कुरैशी को गैंग बनाकर गाड़ियों के इंजन नंबर चेसिस नंबर बदलकर खरीद-फरोख्त करते समय चार सेंट्रो कार सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से पूछने पर बताया कि एक योजना के तहत षडयन्त्र रचकर अपने गिरोह के अन्य साथी शादाब कुरैशी पुत्र ताहिर कुरैशी निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ एवं जाहिद कुरैशी पुत्र अज्ञात निवासी फलावदा जनपद मेरठ के साथ मिलकर पुरानी गाडी सस्ते दामो में खरीद लेते है और जाहिद एवं शादाब के माध्यम से विभिन्न स्थानों व विभिन्न कबाडियो से चोरी के ठीक ठाक इजंन खरीद कर आपसी सहयोग से पुरानी गाडी के बेकार इंजन को निकालकर चोरी के खरीदे गये इंजनो को मैकेनिक के माध्यम से फिट करके अपने गिरोह के सहयोग से ग्राहक तलाश कर बेच देते है । जिससे आर्थिक व भौतिक लाभ हो जाता है। अभियुक्तगण शादाब कुरैशी व जाहिद कुरैशी उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है।

