ट्रैक्टर चोरों के गैंग के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार, 8 ट्रैक्टर बरामद
मेरठ: शहर में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बीते बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने मौके से 07 ट्रैक्टर जो किसी ट्रौला से लाकर उतार कर खड़े किये थे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार कर ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी की व भागे हुए अभियुक्तों के बारे में पूछताछ पर पता चला कि यह ट्रैक्टर बिहार,झारखंण्ड,प0 बंगाल,मध्यप्रदेश से चोरी किये गये है जिन्हे बेचने के लिये लाये थे। एक ट्रैक्टर भावनपुर होते हुए अब्दुल्लापुर से राशना रोड से आने वाला है। सूचना को सत्य मानते हुए पुलिस टीम राशना रोड पर ट्रैक्टर आने का इन्तजार करने लगे थोड़ी देर बाद एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया पास आने पर रुकने का इशारा टार्च से किया तो चालक ने ट्रैक्टर चलता छोड़ पुलिस टीम पर फायर कर दिया और ट्रैक्टर से कूद कर भागने लगा। जवाबी फायर में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया तो थोड़ी दूरी पर वह अभियुक्त टांग में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ मे अपना नाम मुन्तजिम पुत्र शब्दर बताया इसी के साथ सब्दर पुत्र असगर हुसैन और इंतकाम पुत्र सब्दर को भी गिरफ्तार किया।

