पुलिस और एसओजी टीम मेरठ के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
मेरठ: बीते महीने 11 नवंबर को थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर में अंकित शर्मा (कोचिंग संचालक) पुत्र जितेंद्र शर्मा निवासी जवाहरनगर को चार बदमाशों द्वारा सरेआम फायरिंग करते हुए घायल कर दिया गया था, इस घटना में भंवर चौधरी उर्फ हर्ष पुत्र राजकुमार निवासी रोहटा रोड तेज विहार थाना कंकरखेड़ा मेरठ व उसके 3 साथी प्रकाश में आए थे, जो घटना के समय से ही फरार चल रहे थे I बीते बुधवार को एसओजी टीम मेरठ एवं थाना प्रभारी कंकरखेड़ा को सूचना प्राप्त हुई थी, उक्त घटना का वांछित अभियुक्त भंवर चौधरी उर्फ हर्ष अपने एक अन्य साथी के साथ एक कार से जवाहरनगर से शौभापुर की तरफ जाने वाला है तथा उसके पास अवैध असला भी हैं I इस सूचना पर एसओजी टीम मेरठ एवं थाना प्रभारी कंकरखेड़ा द्वारा अपनी टीम के साथ घेराबंदी की गई, तो समय करीब रात के 11 बजे वैगनआर कार को रुकने का इशारा करने पर शातिर बदमाश भवर चौधरी द्वारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की गई I पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पैरों में गोली लगने से अभियुक्त भंवर चौधरी घायल हो गया तथा उसका एक अन्य साथी गौरव उर्फ चेतन पुत्र दीपक निवासी मोर थाना टप्पल अलीगढ़ भी गिरफ्तार हुआ जिनके पास से दो तमंचा 315 बार और साथ ही भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं तथा मौके पर एक वैगनआर कार नंबर यूपी 16 बी यू 4173 बरामद हुई है।
