मौसम विभाग की चेतावनी क्रिसमस के बाद मेरठ मे पारा जा सकता है 2 डिग्री सेंटीग्रेट से नीचे
मेरठ: शहर मे सुबह के कोहरे ने लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है। हाईवे पर कोहरे के कारण हादसों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। कोहरे की वजह से लोगों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। हालाकि लगभग 10 बजे के बाद निकली धुप ने लोगों का ठंड से राहत दे रही है। ठंड से अगर निजात मिलने की बात सोच रहे हैं तो भूल जाइए। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेट से भी नीचे जाएगा। मौसम विभाग की माने तो क्रिसमस के बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू होगी। जिसमें रात में ठंड का प्रकोप अधिक बढे़गा। इससे पश्चिम उप्र में तापमान 1 डिग्री सेंटीग्रेट तक भी जा सकता है।
बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। मुजफ्फरनगर में रात के तापमान में गिरावट हुई और यह 2.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं सहारनपुर में भी तापमान लगभग 2 डिग्री तक रहा। हालाकि मेरठ में तापमान कुछ राहत देने वाला रहा। यहां तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। औसतन अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कोहरे की आशंका जतायी है। क्रिसमस के बाद एक बार फिर से शीतलहर का सामना पश्चिम उ्रप के लोगों को करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो क्रिसमस के बाद पश्चिम में ठंड और बढ़ेगी। इसका कारण पहाड़ों में वर्फबारी बताया जा रहा है। इनका कहना है कि दिन में धुप निकलने से राहत तो मिलेगा, पर रात और सुबह ठिठुरने वाली ठंड पड़ेगी। ठंड के वजह से अलर्ट भी जारी है
।

