चोरों ने उड़ाये मंदिर के चार दानपात्रों से रुपए
मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शांतिनगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मंदिर के रोशनदान के सहारे मंदिर परिसर में दाखिल हुए और चारो दानपात्रों से रुपये चोरी कर लिए साथ ही मंदिर परिसर में सोने की प्लेट पर मंत्र गुदा हुआ था उसे भी चोर ले गए। आज सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो सारा सामान तितर बितर पड़ा था। आसपास के नागरिको ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखी गयी। जिसमे चोर मंदिर का चुराया समान लेकर जाते दिख रहे है। पुलिस द्वारा अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस का कहना है की अभी चोरो की पहचान नही हो सकी है मामले की जांच जारी है।

