अवैध संबंधों के चलते महिला की गर्दन रेतकर हत्या
मेरठ: आज बुधवार को थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटित हुई जिससे आसपास के लोगों में के लोगों में हलचल मच गई। घटना थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरिनगर इलाके की है जहाँ असलम अपनी पत्नी नर्गिंस और पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। असलम दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। लेकिन पत्नी और बच्चे मेरठ के हरिनगर में ही रहते है। पुलिस के मुताबिक, नर्सिंग के शादी से पहले से कोतवाली के बड़ीयान निवासी जावेद से अवैध संबंध हैं। जावेद अक्सर नर्गिंस के घर पर आता जाता था। मंगलवार की रात को भी जावेद नर्सिंग के घर पर आ गया था लेकिन सुबह जब जावेद उठा तो नर्गिंस के 12 साल के बेटे अली और जावेद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अली ने घर के अंदर से लोहे की राड उठाकर जावेद को मार दी। जावेद ने अली पर हमला किया तो नर्गिंस विरोध में उतर गई। उसके बाद जावेद ने घर में रखे धारदार चाकू से नर्गिंस की गर्दन को बुरी तरह से रेत दिया। खून खराबा होते देख अली ने घर के बाहर निकलकर मकान के बाहर से कुंडी लगाकर जावेद को बंद कर दिया। अली के बाहर आकर शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से जावेद को हिरासत में ले लिया है। जावेद ने बताया कि शादी से पहले से नर्गिंस के साथ उसके अवैध संबंध है। असलम के दिल्ली रहने के दौरान अक्सर जावेद नर्गिंस के घर पर ही बच्चों के साथ रहता था। इंस्पेक्टर सुभाष चंद अत्री ने बताया कि आरोपित जावेद को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति को भी दिल्ली में हत्या की जानकारी दे दी गई है।
