पुलिस आरक्षी की कार की नम्बर प्लेट लगाकर चोरी की कार चलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की i-20 कार बरामद
मेरठ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व क्षेत्राधिकारी सदर देहात के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुये चैकिंग के दौरान, संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की तलाश के अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 5 दिसंबर को समय दोपहर के करीब 2:40 बजे पर अभियुक्त विवेक बालियान पुत्र प्रहलाद सिंह (मंड़ल प्रभारी सहारनपुर परिक्षेत्र, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) निवासी L-232 गांगानगर थाना गंगानगर मेरठ, को पुलिस आरक्षी की कार की फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पुलिस व लोगो को धोखा देने के उद्देश्य से चोरी की कार आई 20 रंग सफेद चलाता हुआ मौके से गिरफ्तार किया गया।


