प्रसपा नेताओं ने कमिश्नरी पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह साहब की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की
मेरठ: प्रसपा नेताओं ने ठाकुर शशी राणा के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह साहब की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर उनका माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रसपा नेता शैंकी वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा इस सरकार को कड़ाके की ठंड में बैठा किसान दिखाई नहीं दे रहा और किसान को मजदूर बना देने वाला यह कानून लाकर इस सरकार ने चौधरी चरण सिंह साहब का अपमान किया है।बताया कि हमारी पार्टी किसानों की पार्टी है हम किसानों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है। मौजूद रहे शशि राणा,जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा ,दीपक सिरोही,मनोज शर्मा, सार्थक अग्रवाल, जफ़र अली, आमिर राणा, अनंत राणा आदि।
