पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार
मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को समय रात के करीब 9:30 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना खरखौदा पुलिस द्वारा नरारा रोड से संसारा को जाने वाले रोड पर चैकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त दानिश उर्फ कंचा पुत्र कलवा निवासी ग्राम अलीपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ घायल हो गया अन्य साथी मौके से फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौ-तस्कर है और अभियुक्त के विरूद्व थाना खरखौदा पर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
