खुलासा: भाजपा नेता के बेटे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बनाया था मंदिर को अपना निशान
मेरठ: बीती दिनांक 21 दिसंबर की रात में शान्ति नगर थाना रेलवे रोड स्थित श्री शान्ति नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बताते चले अभी दो दिन पहले श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। चोर मंदिर के रोशनदान के सहारे मंदिर परिसर में दाखिल हुए और परिसर मे स्थित चारो दानपात्रों से रुपये चोरी कर लिए साथ ही मंदिर परिसर में सोने की प्लेट पर मंत्र गुदा हुआ था उसे भी चुरा ले गए थे। इसकी रिपोर्ट मंदिर समिति के लोगों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी।
आज इसी सिलसिले मे दोपहर के समय करीब 1 बजे माता चण्डी देवी बाबा भैरवनाथ मन्दिर निकट रामताल वाटिका के पीछे रेलवे लाईन के पास से चार अभियुक्तो अजीम पुत्र नदीम, नन्नू उर्फ रिहान पुत्र नदीम उर्फ पप्पु, अमजद पुत्र युसूफ उर्फ जला भुना, तौफीक पुत्र शकील को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से तीन तमंचे व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 31950 रूपये नगद व पूजा मे प्रयुक्त अन्य समान बरामद हुए।
बताया जा रहा है की अभियुक्तो में आरोपी अमजद के पिता बीजेपी महानगर की कार्यकारिणी के सदस्य
है।

