पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 30 तमंचे 3 पिस्टल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को थाना नौचन्दी एसएसआई विनोद कुमार व निरीक्षक सुनील कुमार एसटीएफ हमराहीयान के नई सडक कट गढ रोड पर समय दोपहर के करीब 2 बजे चैकिंग कर रहे थे तभी दो व्यक्ति स्कूटी एक्टिवा नं0-UP-15-CH-2220 पर तेजी के साथ आते हुये दिखाई दिये। रोकने का प्रयास किया नही रूके तथा अपनी स्कूटी एक्टिवा को वापस पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस ने पीछा करके मौके पर ही घेर घोटकर पकड लिया।
पूछताछ मे दोनो व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमश: शमशाद पुत्र इस्तियाक नि0 म0नं0 -799 सब्जी वाली गली शागाजा बाजार थाना कोतवाली जनपद मेरठ, मौ0 रईस उर्फ मुल्ला पुत्र इब्राहिम नि0 गली नं0-3 ऊंचा पीर किदवईनगर थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ बताया है। पकडे गये व्यक्तियों ने बताया कि यह शस्त्र व स्कूटी जहीरूद्दीन पुत्र अल्लाराजी नि0 सराय बहलीम थाना कोतवाली जिला मेरठ व नवाब पुत्र जलालुद्दीन नि0 चमार दरवाजा थाना ब्रहमपुरी मेरठ ने दिये है, जिन्हे हम किसी को दिखाने के लिये जा रहे थे।
पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया की हम सब लोग साथ मिलकर डी ब्लाक शास्त्रीनगर नाले के पास बिजलीघर के पीछे झोपडी में बनाते है और शस्त्र बनाने के बाद उन्हें बेचने का काम करते है। दोनो अभियुक्तों की निशादेही पर डी ब्लाक शास्त्रीनगर नाले के पास बिजलीघर के पीछे झोपडी से 17 तमंचे 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर व एक तमंचा 32 बोर व तीन पिस्टल 32 बोर, दो रिवाल्वर 32 बोर, बनाने के उपकरण व एक स्कूटी होन्डा एक्टिवा नं0 यूपी15सीएच2220 बरामद किये
गये है।


