अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालो के खिलाफ चलाया गया अभियान
मेरठ: शहर के मवाना क्षेत्र मे बीते बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें वीरनगर गाँव के जंगल में पहुचकर कच्ची शराब निर्मित करने वाले उपकरणो और लाहन जोकि करीब 1000 लीटर था को मौके पर नष्ट किया गया। मौके पर कोई भी व्यक्ति नही मिला काफी मात्रा में लाहन करीब 10 गढ्ढो में भरा हुआ था तथा दो ड्रम भट्टी पर चढे हुये थे जिनके अंदर गर्म लाहन भरा हुआ था। शराब बनाने की भट्टी के संबध में जानकारी की गयी तो शराब बनाने वालो के संबध में नाम की सही जानकारी नही हो पायी। मौके पर लाहन को नष्ट कर ड्रमो को क्षतिग्रस्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है की यह कार्यवाही निरंतर चलेगी।


