आज दिनांक 13 मई 2024 को सीबीएसई द्वारा कक्षा 10और 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।
जिसमें कमला देवी (के.डी )इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा l जिसने कक्षा 10 से प्रथम स्थान गौरी त्यागी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान तृप्ति सागर में प्राप्त किया तृतीय स्थानअनुप्रिया पाल ने प्राप्त कियाऔर कक्षा 12 से प्रथम स्थान अवयुक्त गिरी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान अभय चौहान ने प्राप्त किया तृतीय स्थान शिखा ने प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम देखने के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर अमित गिरी जी सेक्रेटरी डॉक्टर अनीता गिरी गोस्वामी जी और प्रधानाचार्य रूपल रस्तोगी जी ने बच्चों मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी बच्चों को पास होने के लिए शुभकामना और बधाई दी।

