कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ की निराजंना एवं वीरांगना रेंजर्स टीम के द्वारा पेयजल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ की निराजंना एवं वीरांगना रेंजर्स टीम के द्वारा दिनांक 18/05/2024 को समाज सेवा हेतु महाविद्यालय के मुख्य गेट पर *पेयजल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्राचार्या डॉ अलका चौधरी जी के द्वारा रिबन काटकर एवं मां सरस्वती के प्रतिमा
पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। भारतीय संस्कृति के परंपरा अनुसार प्राचार्या जी द्वारा नारियल फोड़ा गया तथा रेंजर्स लीडर डॉ सरस्वती जयसवाल जी द्वारा प्राचार्या जी को स्कार्फ पहना कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेंजर्स ने उत्साह के साथ रिक्शावाले , ऑटो वालों, आने जाने वाले राहगीरो व प्यास से व्याकुल व्यक्तियों को धूप से तपते गर्मी में शरबत पिलाकर उनको राहत प्रदान कर पुनीत कार्य किया।
इस समाज सेवा के कार्य में डॉ नीतू गुप्ता, श्रीमती कालिंदी सिंह, डॉ अल्पना, कृतिका पाल, डॉ कल्पना, सुश्री आकांक्षा, सुश्री दीपा, सुश्री निधि, गरिमा कौशिक आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही एवं संजीव महेश्वरी, गीता, राजकुमार, तनुज आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।



