मेरठ में डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण,
आज दिनांक 17.07.2024 को दीपक मीणा जिलाधिकारी, मेरठ व डा० विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ द्वारा आगामी त्योहारों एवं श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ जनपद के कावड़ मार्गो (ईरा मॉल, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली रोड) का भ्रमण किया गया तथा कावड़ मार्गो की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कांवड मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था/मेडिकल कैम्प, कावड़ियों के रुकने एवं विश्राम, जलपान, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, कांवड मार्ग पर सुगम यातायात हेतु उचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये



