कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रॉफ़. अलका चौधरी द्वारा मेरठ के डीएफ़ओ से मार्गदर्शन प्राप्त लेने हेतु को एक पत्र लिखा गया !
22 जुलाई 2024 को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रॉफ़. अलका चौधरी द्वारा मेरठ के डीएफ़ओ से मार्गदर्शन प्राप्त लेने हेतु को एक पत्र लिखा गया !
जैसा कि आपको विदित है कि माननीय मुख्यमन्त्री के आदेशानुसार, शासन द्वारा निर्गत आदेशों का पालन करते हुये प्रदेश भर में सफलतापूर्वक पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। ऐसे सभी आदेशो के पालन हेतु यह महाविद्यालय प्रतिबद्ध है। परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाविद्यालय में गत माहों से तरह-तरह की असामान्य घटनायें हो रही हैं। प्राचार्या द्वारा सावधानीपूर्वक महाविद्यालय के हर कार्य एवं हर गतिविधि का पर्यवेक्षण करने के उपरान्त भी कुछ दिनों के अंतराल पर कोई न कोई असामान्य घटना ऐसी हो जाती है जिससे किसी षडयन्त्र के होने की आंशका होती है। आपको सूचनार्थ कि हाल ही में महाविद्यालय में वर्षों से फल-फूल रहे लगभग
15 वृक्ष वर्षा ऋतु में अस्वाभाविक रूप से अचानक सूख गये। अतः इसकी सूचना उक्त पत्र द्वारा मेरठ के डीएफ़ओ को महाविद्यालय द्वारा दी गई है था इसकी सूचना मानिनय मुख्यमंत्री जी को भी प्रेषित की गई है !




