मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत मुख्य आरक्षी को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
मेरठ महिला थाना जनपद मेरठ पर तैनात मुख्य आरक्षी (PNO-942011544) श्री नरेश नेहरा पुत्र स्व0 राजवीर सिंह जो मूल रूप से ग्राम निसुरखा थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के निवासी थे। आज दिनांक 03.07.2024 में
प्रातःकाल 04ः00 बजे अरनावली थाना क्षेत्र रोहटा में अपनी कार से जा रहे मुख्य आरक्षी नरेश नेहरा का डंपर से एक्सीडेंट हो गया था जिन्हें घायलावस्था में प्यारेलाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,
जिनकी दौराने उपचार दुखद मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारियों द्वारा
भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया

