थाना गंगानगर पुलिस द्वारा एक मकान में चोरी की घटना करते हुए 02 अभियुक्तगण चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार
मेरठ दिनांक 18.07.2024 की रात्रि में थाना गंगानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरा मवाना रोड पर स्थित एक मकान में 02 चोर 1. प्रदीप उर्फ रवि पुत्र धर्मसिंह निवासी मौहल्ला चैनपुरा कस्बा बहसुमा थाना बहसूमा मेरठ, 2.राजू पुत्र प्रकाश बाल्मिकी निवासी एल ब्लॉक म0नं0 721 गंगानगर थाना गंगानगर मेरठ चोरी कर रहे थे, जिनमें से अभियुक्त प्रदीप उर्फ रवि को मकान मालिक श्री सुभाष द्वारा देखा गया जिनके द्वारा थाना गंगानगर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मय मकान मालिक की मदद से उपरोक्त एक चोर को मय चोरी के एक कीपैड मोबाइल सैमसंग कम्पनी के साथ वादी के मकान से समय 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा अभियुक्त राजू अधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने मे सफल रहा, जिसको दिनांक 18.07.2024 को ही उ0नि0 मनोज कुमार मय हमरायीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गुर्जर चौक के पास से समय 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
