मेरठ परतापुर पुलिस टीम से मुठभेड़ में गोकश वसीम घायल गिरफ्तार
एसएसपी मेरठ के निर्देशानुसार गौकशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 11/12.07.2024 की रात्रि में थाना परतापुर पुलिस क्षेत्र में गश्त व चैकिंग एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति एवं अपराधियों की तलाश में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौकश अपराधी गोकशी करने के उद्देश्य से एक बैल को लेकर ग्राम ढिढाला के जंगल में गये है। इस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना परतापुर पुलिस टीम ग्राम ढिढाला के जंगल में पहुंची एवं अभियुक्तों की गिरफ्तार करने हेतु घेराबंदी करने का प्रयास किया गया जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया एवं उसके अन्य 04 सहअभियुक्तों को भी कांबिंग कर गिरफ्तार किया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर 04 अभियुक्त मौके से फरार हो गये। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त की पहचान वसीम कुरैशी पुत्र इरशाद उर्फ शक्ति निवासी ऊंचा सद्दीक नगर थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ के रूप में हुई
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान थाना परतापुर क्षेत्र में दिनांक 09.07.2024 को ग्राम छज्जूपुर के जंगल (खेत) में गौकशी की घटना करने की स्वीकारोक्ति की गयी है। गिरफ्तार अभि0गण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के सामने पेश किया जायेगा।
