यूपी पुलिस ने पकड़ा फर्जी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान दिनांक 05.07.2024 को थाना परतापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मनीष पुत्र रामवीर निवासी ग्राम मायँचा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर को परतापुर अन्डरपास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल नाजायज मय दो जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक फर्जी आई कार्ड दिल्ली पुलिस कांस्टेबल व एक अदद पी कैप (उ0प्र0 पुलिस) बरामद हुए है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
