जेटली के अंतिम संस्कार कई लोगों की जेबें साफ, ऐसे दबोचा जेब काटने वालो को
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान निगम बोध घाट पर भीड़ देखकर जेबतराश भी पहुंच गए। उन्होंने वहां कुछ लोगों की जेबें साफ कर लीं।हालांकि वे वीवीआईपी लोगों तक नहीं पहुंच पाए। वहां पहुंचे सामान्य लोग उनके शिकार बने। इसी दौरान आरोपी किसी बात पर आपस में झगड़ा करने लगे तो पुलिस की उन पर नजर गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर निगम बोध घाट पर वीवीआईपी लोगों के अलावा आम लोगों को भी भारी भीड़ थी। वे अपने नेता को अंतिम विदाई देने आए थे।भीड़ का फायदा उठाने के लिए कुछ जेबतराश वहां पहुंच गए। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपियों ने कुछ लोगों की जेब पर हाथ भी साफ कर लिया।इस दौरान वे आपस में बहस करने लगे।
पुलिस ने इनको झगड़ा करते देखा तो फौरन दबोच लिया। घटना को लेकर उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।