मेरठ में JDU का मंडल सम्मेलन, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर
मेरठ। मेरठ मंडल में आयोजित जनता दल (यू) के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क सूचना विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री श्रवण कुमार, JDU उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुप सिंह पटेल तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव पश्चिम क्षेत्र प्रिंस जैन ने तीनों नेताओं को रामलला के साथ बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान मुद्रा में विराजमान भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इसके साथ ही नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रिंस जैन ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय, विकास और सुशासन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां JDU की बड़ी पूंजी हैं। इन उपलब्धियों और पार्टी की विचारधारा को उत्तर प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
सम्मेलन में मेरठ जिला अध्यक्ष चौधरी रियाजुद्दीन एडवोकेट के नेतृत्व में जिला संगठन की टीम के साथ-साथ विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

